अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सबार युवक की मौत तीन घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सबार युवक की मौत तीन घायल

Saturday, November 9, 2024 | November 09, 2024 Last Updated 2024-11-09T14:43:38Z
    Share
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सबार युवक की मौत तीन घायल

मिलक - राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बाइक से खरीदारी कर बापस आते चार युवको को किसी वाहन टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप एक की मौत हो गई तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज 9 नवंबर 2024 को लगभग 5:30 चार युवक बाइक द्वारा धमोरा से कपड़े जूते खरीद कर अपने अपने गांव क्रमचा को जा रहे थे। परिजनो ने बताया कि ममेरे भाई की शादी में गांव पैगंबरपुर को जाने की तैयारी कर रहे थे।रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट किसी अज्ञात बहान बाइक में टक्कर मार दी जिसमें चारों युवक घायल हो गए
 सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक पर लाया गया सूचना पर परिजन भी घटना स्थल पहुंच गए घायलों की पहचान सिद्धांत, सौरभ पुत्रगण विजेंद्र सिंह निहाल, विशाल पुत्रगण विजय पाल निवासी ग्राम गांव क्रमचा थाना मिलक जनपद रामपुर के रूप में पहचान हुई
जिसमें डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसमें एक की मौत हो गई '

परिजन रोने चिल्लाने लगे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शब का पंचनामा भर श पीएम के लिए भेज दिया घर में कोहराम मचा हुआ है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close