ब्रह्मदत्त गौशाला धाम में दिव्यता के साथ सम्पन्न हुई गौमहाआरती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ब्रह्मदत्त गौशाला धाम में दिव्यता के साथ सम्पन्न हुई गौमहाआरती

Saturday, November 9, 2024 | November 09, 2024 Last Updated 2024-11-09T14:58:52Z
    Share
ब्रह्मदत्त गौशाला धाम में दिव्यता के साथ सम्पन्न हुई गौमहाआरती
गायों की सेवा सर्वोत्तम पुण्य कार्य होता है : स्वतंत्रप्रकाश
ब्रह्मदत्त गौशालाधाम की भव्यता बहुत सुंदर लगी: डीएम 
गोपाष्टमी पर गायों की विशेष अर्चना शुभ मानी जाती है : एसएसपी

बदायूं। गोपाष्टमी के पावन पर्व दातागंज मार्ग स्थित श्रीमद ब्रह्मदत्त गौशाला धाम में गौ महोत्सव, गौ पूजन एवं गौमहा आरती का सामूहिक आयोजन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
सैकड़ों गौभक्तों ने सामूहिक गौमाता का पूजन एवं गौ महाआरती की।
कार्यक्रम का प्रारम्भ  वैदिक विद्वान आचार्य चन्द्रदत्त के द्वारा मंत्रोचारण के साथ हुआ। महोत्सव में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने उपस्थित गोभक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गायों की सेवा सर्वोत्तम सेवा होती है। हमारे वेद पुराणों में गौसेवा का विस्तार से विवरण भी दिया है।
ब्रह्मदत्त गौशाला धाम ने गोपाष्टमी को भव्यता के साथ मनाने का जो दृढ संकल्प विगत 11 वर्ष पूर्व लिया गया था, उसी के फलस्वरुप गोप्रेमियों का इतना विशाल समूह हर वर्ष एकत्रित होता है। 
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कहा कि आज प्रथम बार ब्रह्मदत्त गौशाला धाम में आना हुआ। यहाँ का यह दिव्य वातावरण देखकर बहुत अच्छा लगा
 गायों को हम सब लोग माँ के रूप में मानते हैँ। गौशाला धाम में गायों की व्यवस्था बहुत सुन्दर लगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने कहा कि गोपाष्टमी पर्व पर गायों की विशेष पूजा अर्चना शुभ मानी जाती है। गायों का वैज्ञानिक महत्व भी बहुत है। विभिन्न शोधों से जानकारी भी मिलती है कि गायों से हमें चौबीस घंटे अक्सीजन मिलती है। इसीलिए उसे सर्वश्रेष्ट कहा गया है।
अतिथियों ने की गौमाता की पूजा.....

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश, जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव, एसएसपी डॉ बृजेश कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गोपाष्टमी पर्व पर श्रीमद ब्रह्मदत्त गौशाला धाम में गौमाता के तिलक एवं फूलमाला पहनाकर गौपूजन किया।
कान्हा के भजनों का किया रस वादन...
विश्व हिंदू परिषद महिला संकीर्तन मंडल, पंजाबी मंदिर की दर्ज़नों बहनों द्वारा गोपाष्टमी पर कान्हा जी के भजनों का रसवादन कराया। उपस्थित गौभक्तों ने भजनों पर झूम झूम कर आनंद लिया।


सैकड़ों गौभक्तों ने की सामूहिक गौ महाआरती
श्रीमद ब्रह्मदत्त गौशाला धाम में सैकड़ों गौभक्तों ने मिलकर सामूहिक गौ महाआरती की। आरती के समय पूरा वातावरण गौमय हो गया.।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close