अब बदायूं में किफायती दर पर मिलेगा : भारत ब्रांड अनाज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अब बदायूं में किफायती दर पर मिलेगा : भारत ब्रांड अनाज

Monday, November 18, 2024 | November 18, 2024 Last Updated 2024-11-18T09:53:04Z
    Share
अब बदायूं में किफायती दर पर मिलेगा : भारत ब्रांड अनाज

लोगों को सस्ती दर पर मिलेंगी भारत ब्रांड दालें, आटा-चावल

बदायूं। भारत सरकार की तरफ से लोगों को सस्ती दरों पर आटा, दाल, चावल, प्याज आदि खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए भारत सरकार से 30 ट्रक खाद्य सामग्री मंगाई है। रविवार को अपने विभाग की इस योजना की शुरुआत केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा गृह जनपद बदायूं से करने जा रहे हैं।उपभोक्ता मामले, खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थों पर महंगाई कम करने के लिए सरकार लोगों को भारत आटा, दाल, चावल, चना, प्याज आदि चीजें सस्ते दामों पर उपलब्ध करा रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया।कि इस योजना को रविवार को बदायूं से लांच किया जा रहा है। इसके बाद 20 नवंबर को लखनऊ में इस योजना को लांच किया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close