तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे दंपति को मारी टक्कर , हादसे में पति की हुई मौत पत्नी हुई गंभीर रूप से घायल
रामपुर। सड़क पर पैदल जा रहा है दंपति को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुई महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतक युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
आपको बता दें मामला जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से है जहां पटवाई थाना क्षेत्र के गांव रेटगंज निवासी किसान हरकिशोर(30) बीते सोमवार की रात अपनी पत्नी नीलम के साथ दिल्ली स्थित अपनी ससुराल से ट्रेन से रामपुर पहुंचे। देर रात रामपुर पहुंचने के कारण रामपुर शाहबाद रोड पर घर जाने के लिए सवारी नहीं मिल पाई।
जिस कारण दोनों पति-पत्नी पैदल ही अपने घर के लिए चल पड़े। रेलवे स्टेशन से कुछ दूर आगे चलकर अजीतपुर के पास संभागीय परिवहन विभाग के कार्यालय के पास एक डंपर ने पीछे से दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में पति हरकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया
एवं मृतक युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।