ख्वाजा सूफी मुहम्मद हसन शाह के कुल शरीफ मे दुआ को उठॆ हज़ारो हाथ
मिलक़' -तहसील मिलक के अंतर्गत ग्राम भैंसोड़ी शरीफ मुर्शिद नगर स्थित चार दिवसीय ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह के सालाना उर्से पा़क मे आज कुल शरीफ मे देश में अमन चैन की दुआ के लिए हज़ारो हाथ एक साथ उठॆ। तहसील क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी शरीफ मुर्शिद नगर में स्थित दरगाह सुल्तान-उल-औलिया हजरत ख्वाजा सूफी मूहम्मद हसन शाह के चल रहे चार दिवसीय सालाना उर्से पा़क मे तीसरे दिन आज दरगाह के सज्जादानशीन व मुतावल्ली ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह की सरपरस्ती मे सुबह 11 बजे कुल शरीफ की रस्म का आगाज़ हुआ। जिसमें सबसे पहले उलेमाओ ने नातिया कलाम पेश किए और अल्लाह पैगंबर और बलियो की शान मे तक़रीर की आखिर मे मुल्क में अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ की गई जिसमें हज़ारो हाथ एक साथ दुआ के लिए उठॆ हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक दरगाह हजरत ख्वाज़ा मुहम्मद हसन शाह के इस कुल शरीफ मे देश के विभिन्न स्थानो से आये सभी धर्मो के अक़ीदत मंदॊ ने शिरकत की कुल शरीफ के बाद महफ़िल-ए-रंग शुरू हुआ जिसमें बहार से आये कब्बाल पार्टियो ने ख्वाज़ा हसन की शान मे रंग पर कब्बाली से समा बांधा और फ़िर लंगर ख्वानी शुरू हुई जिसमें सभी अक़ीदत मंदॊ मे लंगर तकसीम किया गया बाद नमाज-ए-ईशा महफिल-ए-मुशायरे का आगाज़ हुआ जिसमें दूर दराज़ से आये शायरो ने अपने अपने क़लाम पेश किए ये सिलसिला देर रात तक चलता रहा हुआ कल 10 नवंबर बरोज़ पीर संदल शरीफ,गुस्ल शरीफ़ और महफिल -ए-शमा का कार्यक्रम होगा