पीएम मोदी की सुरक्षा के पूरी तैयारी आठ को एसपीजी नो को पीएमों की टीम संभालेगी कमान।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पीएम मोदी की सुरक्षा के पूरी तैयारी आठ को एसपीजी नो को पीएमों की टीम संभालेगी कमान।

Saturday, November 30, 2024 | November 30, 2024 Last Updated 2024-12-01T04:30:12Z
    Share
पीएम मोदी की सुरक्षा के पूरी तैयारी आठ को एसपीजी नो को पीएमों की टीम संभालेगी कमान।

प्रयागराज। महाकुंभ का औपचारिक शुभारंभ करने 13 दिसंबर को तीर्थराज आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज हो गई है। पीएम मोदी के लिए वाराणसी से मिनी क्रूज निषादराज, कस्तूरबा व पुनपुन को लाया जा चुका है। संगम नोज पर भी जनसभा स्थल को भी तैयार किया जा रहा है।

इसके साथ ही आठ दिसंबर को एसपीजी यहां डेरा डाल देगी। इसके अलावा नौ दिसंबर को पीएमओ के अफसरों की टीम भी आ जाएगी। दोनों टीमें सुरक्षा और तैयारियों की कमान संभाल लेगी। दूसरी ओर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की प्रत्येक दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रगति समीक्षा कर रहे हैं। देर शाम वह तैयारियों की वीडियो के साथ प्रगति की जानकारी लेते हैं।

एसपीजी और पीएमओ की टीम तथा विशेष सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के लिए सर्किट हाउस, आठ गेस्ट हाउस तथा 12 होटलों के 225 कमरे आठ दिसंबर से 14 दिसंबर तक के बुक हो गए हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ठीक 24 घंटे पहले फ्लीट रिहर्सल के बाद ही संगम नोज सील कर दिया

 जाएगा। साथ ही किला स्थित अक्षयवट कारिडोर, बड़े हनुमान मंदिर कारिडोर 13 दिसंबर की सुबह जैसे ही प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वैसे ही सील हो जाएगा।
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के लिए झूंसी और अरैल स्थित व्यूइंग सेंटरों से कड़ी निगरानी की जाएगी। दोनों व्यूइंग सेंटर में छह सीटर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर हैं।

 इसके अलावा महाकुंभ मेला के 20 सीटर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा एमसीआर आइसीसीसी में 20 सीटर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर निगरानी की जाएगी।
प्रधानमंत्री के संगम स्थित जनसभा स्थल के पास ही स्मार्ट पार्किंग भी बनाई जा रही है, जहां पीएम की सुरक्षा के साथ ही वीवीआइपी की गाड़ियां पार्क हो सकेंगी। 

वैसे प्रधानमंत्री के आते ही परेड मैदान में ही आम वाहनों को रोक दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री लगभग चार घंटे प्रयागराज में रहेंगे। वह बमरौली एयरपोर्ट पर प्लेन से सुबह लगभग 10 बजे आएंगे। वहां से हेलीकाप्टर से श्रृंगवेरपुर धाम जाएंगे, जहां तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। 

धाम में प्रधानमंत्री निषादराज पार्क तथा उसमें स्थापित भगवान श्रीराम व निषादराज की गले लगते प्रतिमा का अनावरण के साथ विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। फिर हेलीकाप्टर से वह अरैल के पास डीपीएस मैदान पर उतरेंगे, जहां से निषादराज क्रूज से संगम जाएंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close