निगोही ब्लाक में एक खेत में खुदाई के दौरान निकले पुराने हथियार
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
जनपद शाहजहांपुर के निगोही ब्लाक के ग्राम ढकिया तिवारी में सुमित भदोरिया के खेत के बगल में खुदाई के दौरान पुराने हथियार निकले। जिसमें बहुत सारी पुरानी तलवार, कटार,भाला, आदि हथियार मिले ।
सूचना पाकर तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने तुरंत गांव पहुंचकर पुलिस एवं जिला प्रशासन विभाग, पुरातत्व विभाग, को सूचना दी तथा उनके ऐतिहासिक महत्व के बारे में अन्वेषण करने को कहा।। पुरातत्व विभाग सभी हथियारों को अन्वेषण के लिए ले गया।।