चौबारी राम गंगा मेला के चलते फतेहगंज पूर्वी दातागंज मार्ग पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
।।रहागीर हुए परेशान।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व राम गंगा चौवारी मेला के चलते बरेली मे बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया। बड़े वाहनों को निकालने के लिए बरेली से बदायूं और दिल्ली
जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट करते हुए फतेहगंज पूर्वी से दातागंज रोड पर मोड़ दिया गया।। जिसके चलते बिलपुर 344 A रेलवे क्रॉसिंग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार,
ई रिक्शा एवं थ्री व्हीलर व छोटे वाहनों को निकलने में बहुत ही ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।। रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे पुलिस के द्वारा वाहनों को निकलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।।