शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे सुषमा स्वराज मेमोरियल फोर ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में आइ. ए .सोसाइटी और स्टेडियम ब्लू फाइनल में पहुंचे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे सुषमा स्वराज मेमोरियल फोर ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में आइ. ए .सोसाइटी और स्टेडियम ब्लू फाइनल में पहुंचे

Saturday, November 9, 2024 | November 09, 2024 Last Updated 2024-11-09T14:12:26Z
    Share
शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे सुषमा स्वराज मेमोरियल फोर ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में आइ. ए .सोसाइटी और स्टेडियम ब्लू फाइनल में पहुंचे

रामपुर। आज शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए जिसमें स्टेडियम ब्लू ने स्टेडियम व्हाइट को दो एक से हराया और आईडेंटिटी एजुकेशनल सोसाइटी ने स्टेडियम येलो को तीन एक से हराया इस प्रकार कल आइडेंटिटी एजुकेशनल सोसाइटी और स्टेडियम ब्लू के मध्य फाइनल मुकाबला चार बजे से होगा ।

शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे सुषमा स्वराज मेमोरियल फोर ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में आइ. ए .सोसाइटी और स्टेडियम ब्लू फाइनल में पहुंचे
सेमी फाइनल में मुख्य अतिथि रहे अभय गुप्ता तत्कालीन जिला अध्यक्ष बीजेपी रामपुर ने बच्चों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया उन्होंने अपने संबोधन में कि आज के दौर में भारत खेल जगत में भी विश्व गुरु बनने के लिए अग्रसर है उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री खेलों को बढ़ावा देने के लिए अहम योगदान दे रहे हैं जो सराहनीय है।

टैलेंट को पहचानने की जरूरत है भारत में हर क्षेत्र और विशेष तौर से खेल के क्षेत्र में प्रतिभाएं भरी पड़ी है। इस अवसर पर प्रतियोगिता की आयोजिका मारिया खान ने बताया कि कल फाइनल शाम 4:00 बजे खेला जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन आर एस रावत रहेंगे।

मैच में प्रदीप गुप्ता अजय सैनी आशीष गुप्ता खेमपाल बाबू फहीम अहमद आदी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close