भारतीय किसान यूनियन टिकैत महापंचायत में सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने पहुंचे
बदायूं:- 21 नवंबर भारतीय किसान यूनियन टिकैत महापंचायत में सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने पहुंचे वायदा खिलाफी से खफा थे किसान नेता खरीखोटी सुनाई ज्ञापन लेते ही पंचायत स्थल से भाग खड़े हुए सिटी मजिस्ट्रेट प्रबंधन शर्मा एलडीएम भी पहुंचे। महापंचायत में किसान नेताओं ने कहा बैंक कर्मियों के साथ बैठक
करो ताकि पता चले बैंकों में कितना बड़ा भ्रष्टाचार है। महापंचायत में मंडल के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह जमकर गारजे उन्होंने केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा सरकारों की नीतियां सही नहीं दोहरी नीति के कारण अन्नदाता का हुआ। सत्यानाश कर्ज में किसान डूब रहा है
उद्योगपतियों पर सरकार रहमो-करम करके उनका अरबों रुपए का कर्ज माफ किया जाता है। अन्नदाता पर चक्रवती ब्याज लगाकर कई गुना ज्यादा वसूल किया जाता है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामाशंकर शखधार ने कहां कहां गई डीएपी खाद किसानों की गेहूं की फसल लेट हो रही है किसान कोडीएपी नहीं मिल रही है
इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा सरकार किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है खाद बीज समय पर नहीं मिलते बिजली गायब चल रही है ना ना विद्युत घर पर विधि कटौती की जा रही है जिससे किसान गेहूं के लिए पलेवा नहीं कर पा रहे हैं
विद्युत कटौती को बंद किया जाए विद्युत सुचारु की जाए भारती किसान यूनियन डीएपी खाद के लिए जलूस निकाल कर उप कृषि निदेशक कार्यालयपहुंचकर जमकर हंगामा किया उप कृषि निदेशक ने बाहर आकर किसानों को शांत किया उन्होंने कहा हमारा प्रयास है डीएपी की कमी नहीं होने दी जाएगी सिंथेटिक मेंथा दाना को लेकर भी भारतीय किसान यूनियन ने फूड विभाग का घेराव किया
फूड जिलाधिकारी द्वारा दाना बनाने वाली फैक्ट्री पर चेकिंग करने का आश्वासन दिया महा पंचायत में सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर, पप्पू सैफी, आरिफ गाजी, तेजर मौर्य, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान दिनेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव, साबिर हुसैन, श्याम पाल, आर्य बृजपाल प्रजापति, सुरेश दीवान, नरेंद्र कुमार सक्सेना, नूरुद्दीन, नसरीन चौधरी,
नन्हे सक्सेना, कृपाल सिंह, सुनील शर्मा, भूरेलाल शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पंडित रामकुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष उझानी चंद्र मोहन वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव, मोहनलाल मौर्य शाहिद काशी माली,
अख्तर अली, राधेश्याम, उल्फत सिंह, कृष्ण वीर सिंह, धर्मपाल, उदय पाल, सिपटर सिंह, कल्याण राठौर, कृष्णपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।