हाइवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटी, बाल-बाल बचे लोग
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव सिध्दपुर चित्रसैन के ईट भट्टे के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे सवार लोग बाल-बाल बच गए।
उक्त घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव गढ़ौली में बीती शाम एक महिला की मौत हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए लोग मंगलवार की दोपहर कछला घाट को ट्रैक्टर ट्राली में बैठ कर जा रहे थे।
जैसे ही उनकी ट्रैक्टर ट्राली हाइवे पर सिध्दपुर चित्रसैन के ईट भट्टे के निकट पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक निजी बस ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गई
और सड़क किनारे बनी खाई में जाकर पलट गया। बताते है कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
नहीं तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच शुरु कर दी है।