शाहबाद -कछला हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शाहबाद -कछला हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

Saturday, November 23, 2024 | November 23, 2024 Last Updated 2024-11-23T15:44:23Z
    Share
शाहबाद -कछला हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
बिल्सी। बदायूं ।शुक्रवार अपराह्न में शाहबाद -कछला हाईवे पर गांव अंबियापुर के पास एक बाइक सवार की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में साथी युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।गांव दिधौनी निवासी सोहन पाल (50) गांव के ही नन्नकू पुत्र रामचंद्र के

 साथ शुक्रवार अपराह्न करीब दो बजे बिल्सी की गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर स्थित गांव अंबियापुर के डी पॉल स्कूल के सामने पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में बाइक सवार सोहनपाल और नन्नकू गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां सिर में गंभीर चोट लगने से सोहनपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नन्नकू की प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया

 गया। उधर, सोहनपाल की मौत की जानकारी पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close