एपीएम पीजी कॉलेज की भाषण प्रतियोगिता में मणि देशभक्ति गीत में अंशिका ने पाया प्रथम स्थान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एपीएम पीजी कॉलेज की भाषण प्रतियोगिता में मणि देशभक्ति गीत में अंशिका ने पाया प्रथम स्थान

Wednesday, November 13, 2024 | November 13, 2024 Last Updated 2024-11-13T14:59:23Z
    Share
एपीएम पीजी कॉलेज की भाषण प्रतियोगिता में मणि देशभक्ति गीत में अंशिका ने पाया प्रथम स्थान

उझानी बदांयू 13 नवंबर।
अयोध्या प्रसाद मेमोरियल (पी.जी.) कालेज, में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता एवं देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव राम प्रकाश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया । भाषण प्रतियोगिता में अनेक विद्यार्थीयों ने प्रतिभाग किया।

प्रथम स्थान मणि सक्सेना, द्वितीय स्थान तान्या सक्सेना, तृतीय स्थान अश्विनी ने प्राप्त किया। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान , अंशिका वार्ष्णेय दूसरा स्थान ओसीन सैनी, तृतीय स्थान प्रियांशी शाक्य ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में संजीव सिंह, श्रेष्ठ गौर एवं श्री मती आदर्शकांता रहीं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close