पुलिस लाईन बदायूं में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरते परिवारों को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूं पुलिस।
आज दिनांक 13-11-2024 को रिजर्व पुलिस लाईन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से तथा मौजूद काउंसलर व संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ माया देवी व महिला
हेड कांस्टेबल कविता व महिला कांस्टेबल ,संध्या द्वारा पारिवारिक समस्याओं की कुल 10 फाइलें लगाई गई। जिनमें से 04 फाइलों की काउंसलिंग हुई,
01 फाइल में समझौता ,शेष फाइलो में अग्रिम तिथि दी गई एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण का विचार किया गया।
01 पारिवारिक समस्या के मामले में एक पक्ष उपस्थित हुआ उसमें अग्रिम तिथि दी गई तथा दूसरे पक्ष को तिथि पर आने हेतु सूचित किया गया है।