पूर्व प्रधान को तेज रफ्तार बोलोरो कार ने मारी टक्कर,गंभीर हालात में बरेली भर्ती।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्व प्रधान को तेज रफ्तार बोलोरो कार ने मारी टक्कर,गंभीर हालात में बरेली भर्ती।

Saturday, November 2, 2024 | November 02, 2024 Last Updated 2024-11-02T14:21:14Z
    Share
पूर्व प्रधान को तेज रफ्तार बोलोरो कार ने मारी टक्कर,गंभीर हालात में बरेली भर्ती।

परिजनों ने लगाया रंजिशन टक्कर मारने का आरोप।
मुजरिया=सुबह घर से दुकान पर पहुंचते ही पूर्व प्रधान को तेज रफ्तार बोलोरो कार ने टक्कर मार दी,गंभीर हालात में बरेली में भर्ती कराया गया है।इधर परिजनों ने रंजिशन मारने का आरोप लगाया है।

     थाना क्षेत्र के गांव भुजपुरा टप्पा जामिनी के पूर्व प्रधान भूप सिंह उर्फ पप्पू यादव की मुजरिया चौराहे पर कछला मार्ग पर किराने की दुकान है,रोजाना की तरह भूप सिंह अपनी बाइक से दुकान पर जैसे ही पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही बोलोरो कार ने टक्कर मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

     टक्कर लगते ही चालक कार लेकर भाग गया।घटना दिन में 9 बजे की होने के कारण भीड़भाड़ थी,जिससे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार पड़ोसी गांव खुखुनिया जोजे की बताई गई।परिजनों ने कार चालक ईशु पुत्र अजयवीर सिंह निवासी खुखानिया जोजे के खिलाफ जान से मारने की नियत से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

       परिजन घायल को एंबुलेंस द्वारा बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया,मेडिकल में भी हालत नाजुक होने और त्यौहार के कारण डाक्टर न मिलने पर बरेली के निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

     प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कार चालक की तलाश कर कार्यवाही की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close