रोडवेज की बसों में सफर करें, तो फर्स्ट एड बॉक्स साथ रखे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रोडवेज की बसों में सफर करें, तो फर्स्ट एड बॉक्स साथ रखे

Tuesday, November 26, 2024 | November 26, 2024 Last Updated 2024-11-27T02:41:10Z
    Share
रोडवेज की बसों में सफर करें, तो फर्स्ट एड बॉक्स साथ रखे
बदांयू 26 नवंबर। रोडवेज बसों में सफर कर रहे हैं तो फर्स्ट एड बॉक्स भी साथ में रखे। क्योंकि यात्रा के दौरान चोट लगी या फिर और कोई दिक्कत हुई तो रोडवेज बसों में जरूरी दवाएं नहीं मिलेंगी।

 अधिकतर बसों में इलाज के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं हैं। जबकि नियम में शामिल है कि बसों में अग्निशमन यंत्र के साथ फस्ट एड बाक्स और शिकायत पुस्तिका होनी चाहिए। लेकिन यदाकदा बसों में ही यह सुविधा मुहैया होंगी।

नियम अनुसार रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हर बस में फर्स्ट एड बॉक्स के साथ शिकायत पुस्तिका और अग्निशमन यंत्र होना जरूरी है। जिससे यात्री यात्रा के दौरान होने वाली दिक्कतों में इनका प्रयोग कर सके। फस्ट एड बाक्स का उपयोग यात्री या चालक परिचालक को किसी कारण से चोट लगने या बुखार सहित अन्य छोटी मोटी समस्या होने पर, किया जा सके।

इसी तरह कंडेक्टर और चालक के खिलाफ शिकायत करने के लिए शिकायत पुस्तिका भी अनिवार्य है। चलती बस में आग आदि लगने पर फायर यंत्र का उपयोग किया जा सकें। लेकिन रोडवेज की अधिकांश बसों से फर्स्ट एड बॉक्स के साथ शिकायत पुस्तिका और अग्निशमन यंत्र नदारद हो चुकेें हैं।

यात्रियों से मिलने वाली शिकायत के बाद बदायूं एक्सप्रेस की टीम ने रोडवेज बसों की पड़ताल की। बस स्टैंड में खड़ी चार बसों को देखा गया। इनमें से किसी भी बस में फर्स्ट एड बॉक्स लगा हुआ नहीं पाया गया। इन बसों में अग्निशमन यंत्र, शिकायत पेटिका भी लगी हुई नहीं मिली।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close