ऑल वुमेन राफ्टिंग यात्रा का कछला घाट उझानी पर किया भव्य स्वागत, गंगोत्री से गंगा सागर को जा रही है यात्रा, एनएमसीजी ने किया जागरूक।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ऑल वुमेन राफ्टिंग यात्रा का कछला घाट उझानी पर किया भव्य स्वागत, गंगोत्री से गंगा सागर को जा रही है यात्रा, एनएमसीजी ने किया जागरूक।

Tuesday, November 12, 2024 | November 12, 2024 Last Updated 2024-11-12T08:04:30Z
    Share
 - 02-11-2024 से गंगासागर 24-11-2024 तक का सफर
गँगा,पर्यावरण व स्वच्छता का संदेश पहुँचा रही हैं 53 दिनों की गँगा यात्रा पर निकलीं 20 महिला राफ़्टर, सफर तय कर पश्चिम बंगाल के गंगा सागर में पहुंचकर होगी यात्रा संपन्न!
ऑल वुमेन राफ्टिंग यात्रा का कछला घाट उझानी पर किया भव्य स्वागत, गंगोत्री से गंगा सागर को जा रही है यात्रा, एनएमसीजी ने किया जागरूक।
                
             आल इण्डिया बुमेन राफ्टिंग दल कल दिनॉक 11-11-2024 को BSF की महिला टीम, गंगा नदी में राफ्टिंग करती हुई भागीरथी घाट, कछला गंगा घाट पर पहुंची, जिसमें 20 महिला कार्मिक है और टीम की कमांडर उ0नि0 प्रिया मीणा है। यह अभियान BSF( गृह मंत्रालय) और NMCG ( जल शक्ति मंत्रालय) का संयुक्त अभियान है।

जिसका उद्देश्य गंगा नदी को स्वच्छ रखने और महिला सशक्तिकरण का प्रचार प्रसार करके लोगों को जागरुक करना है। टीम के आगमन पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधि स्थानीय लोगों ने तिलक, फूल मालाओं से स्वागत किया तथा उसके बाद भव्य महा गंगा आरती का आयोजन किया गया।

 सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने अपने प्रमुख कार्यों से आगे बढ़कर महिला सशक्तिकरण, समान अवसर और साझा जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की शुरुआत की है। ये यात्रा गंगोत्री से प्रारंभ हुई है,

बीएसएफ की महिला कैडेट ऑल वुमेन राफ्टिंग अभियान की 53 दिवसीय यात्रा गंगोत्री से प्रारंभ होकर जा रही यह यात्रा 2525 किलोमीटर का सफर तय कर पश्चिम बंगाल के गंगा सागर में पहुंचकर संपन्न होगी। जिसमें मुख्य रूप से गंगा नदी पुनरुद्धार, महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार एवं अवसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य है,

जिससे समाज में उनकी प्रगति और विकास को बढ़ावा मिल सके। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह बदायूँ द्वारा राफ्टिंग टीम का उत्साहवर्धन कर आगे के लिए झण्डी दिखाकर रवाना किया गया ।
                    राफ्टिंग अभियान टीम के स्वागत में मुख्य रूप से श्रीमती पूनम अग्रवाल, चेयरमैन, (उझानी) जगदीश चौहान, चेयरमैन (कछला), श्रीमती कीर्ति आहूजा, डायरेक्टर, गंगा एकेडमी, डी पी ओ नमामि गंगा अनुज प्रताप सिंह, अशोक तोमर (गंगा समग्र ), थाना प्रभारी उझानी निरी0 मनोज कुमार,फोरेस्ट विभाग, नीरज कुमार,

 संचित सक्सेना तथा अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यह अभियान मनोज सुंद्रियाल, 2IC के कमांड में संचालित हो रहा है। इस राफ्टिंग टीम के अभियान को दिनेश सिंह, डिप्टी कमांडेंट, 94 बटालियन BSF,

नोडल अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। BSF के अधिकारियों ने प्रशासन तथा स्थानीय लोगों के अभूतपूर्व सहयोग की भी सराहना की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close