किसान लोक शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
मिलक- जनपद रामपुर मिलक के अंतर्गत आज किसान लोक शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान का संगठन के पदाधिकारीओ द्वारा नगर मिलक में एक कार्यक्रम के दौरान भव्य स्वागत किया गया। तथा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी मिलक को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम महापंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान ने शासन एवं प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहां कि किसान अन्नदाता है किंतु फिर भी लूटा जाता है। अपने वक्तव्य उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से आज तक तरह-तरह के आयोग बने परंतु आज तक किसानों के हित के लिए किसी आयोग का गठन नहीं किया गया। इसी क्रम में उन्होंने प्रबल जोर देते हुए कहा कि किसान को भी पेंशन मिलनी चाहिए तथा शिक्षा और इलाज फ्री होना चाहिए ।
आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं जिला अध्यक्ष लालाराम गंगवार ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया
तथा इस संबंध में उप जिला अधिकारी मिलक को संबोधित एक ज्ञापन तैयार कर तहसीलदार मिलक के सुपुर्द किया गया। आयोजित कार्यक्रम महापंचायत में पहुंचकर तहसीलदार मिलक सीमा गंगवार ने किसानों की समस्याओं से संबंधित उक्त ज्ञापन रिसीव कर अति शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडल मीडिया प्रभारी शब्बन मियां आज़र उवैसी तथा
जिला सचिव राहिल खान उर्फ संजू खान सहित कई पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे, राष्ट्रीय मुख्य संगठन मंत्री दिनेश तिवारी, राष्ट्रीय सलाहकार प्रीतम चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम अवतार सागर, जिला सचिव मनोज कुमार मौर्य, प्रदेश सचिव मोहम्मद फहीम,
मंडल सचिव शानदार मलिक, मंडल उपाध्यक्ष आदाब खान, जिला अध्यक्ष जनपद बरेली मानसिंह राजपूत, मंडल महासचिव शावेज़ खान, हबीब अहमद, रईस अंसारी, गोपाल गंगवार युवा जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा तहसील अध्यक्ष शाहाबाद मंजू देवी,