महाराष्ट्र : मतदान से पहले मिला कैश भरा बैग , वोट के लिए नोटों का खेल, भाजपा नेता के पास।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महाराष्ट्र : मतदान से पहले मिला कैश भरा बैग , वोट के लिए नोटों का खेल, भाजपा नेता के पास।

Tuesday, November 19, 2024 | November 19, 2024 Last Updated 2024-11-20T05:27:14Z
    Share

महाराष्ट्र : मतदान से पहले मिला कैश भरा बैग , वोट के लिए नोटों का खेल, भाजपा नेता के पास।
देश के आर्थिक राजधानी मुंबई ,महाराष्ट्र राज्य में बुधवार को हो रहे विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले मुंबई के विरार के होटल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे के पास काफी मात्रा में नोटों से भरा बैग बरामद हुआ।

सूत्रों के हवाले से खबर मिल रहा है कि तावडे के पास बैग में भारी मात्रा में रुपए और डायरी थी जिसमें उन लोगों के नाम लिखे थे जिन्हें पैसा चुनाव से पूर्व दिए जाने थे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े कथित तौर पर मुंबई के एक बड़े होटल में
 "बड़ी मात्रा में नगदी के साथ पकड़े गए" यह घटना 19 नवंबर की है। 

इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है इस वीडियो में तगड़े एक मेज पर बैठे हुए दिख रहे हैं और उन लोगों से घिरे हुए हैं जिनके हाथ में कैश है। वीडियो को मैं पुष्टी न हीं कर सकता।

यह गंभीर मामला तब सामने आया जब बहुजन विकास आघाडी पार्टी के समर्थ को ने वसई -विरार इलाके के मनवेल पाड़ा स्थिति विवांता होटल में प्रवेश किया, जहां भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ठहरे हुए थे। 

‌दावा किया जा रहा है कि तावड़े ‌के पास मौजूद एक बैग में पैसे भरे हुए थे और बैग मिलने पर उन्होंने नगदी निकाल कर इधर-उधर फेंक दी।

कहां जा रहा है कि तावडे के बैग में कथित तौर पर ₹5 करोड थे साथ ही कुछ डायरी भी थी उसमें उन लोगों का नाम भी अंकित थे जिन्हें राशि आवंटित करना था

मीडिया के अनुसार करीब 10 बजे के आसपास पालघर के वाडा तालुक से यात्रा का विरार पहुंचे थे बा समर्थकों ने कहा कि उन्हें ने तावड़े के  लोगों को पैसा बांटते देखा गया।

लगाए गए आरोपों पर भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव तावड़े ने कहा कि होटल के कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, और वह वहां सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने आए थे उन्होंने कहा कि अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी पैसे नहीं बांटे।

बताया गया है कि होटल सिकरी ₹9 लाख कैश और कागजात जप्त किए गए हैं।

शिवसेना उद्धव बाल ठाकरे गुटके राज्यसभा सांसद संजय रावत ने लिखा कि भाजपा का खेल समाप्त हो गया है, और बीवीए के क्षितिज ठाकुर ने वह काम किया है जो चुनाव आयोग को करना चाहिए था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close