रहेड़िया रामलीला महोत्सव का हुआ उद्घाटन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रहेड़िया रामलीला महोत्सव का हुआ उद्घाटन

Tuesday, November 5, 2024 | November 05, 2024 Last Updated 2024-11-05T15:56:10Z
    Share
रहेड़िया रामलीला महोत्सव का हुआ उद्घाटन

विकास खंड वजीरगंज के क्षेत्र ग्राम पंचायत रहेड़िया में रामलीला महोत्सव का उद्घाटन श्री लेखपाल शर्मा ( प्रभु जी ) के द्वारा किया गया । आदर्श रामलीला कमेटी रहड़िया के मेला अध्यक्ष डॉ सतीश सिंह एवं अन्य पदाधिकारियो ने वजीरगंज से आए हुए सभी आगुंतको का माला अर्पण एवं अंग वस्त्र तथा पटका डालकर स्वागत किया ।


 उद्घाटन कर्ता श्री लेखपाल शर्मा जी ने कहा कि रामलीला मंचन एक माध्यम है जिससे बच्चों में संस्कार विकसित किया जाता है । रामलीला के माध्यम से माता-पिता के वचनों का पालन करना , भाई-भाई का प्यार , पतिव्रता महिला का दायित्व आदि सीखने के लिए मिलता है ।

 इस मौके पर मेला संरक्षक तेजपाल सिंह प्रबंधक हरनंदन शर्मा , राजेश कुमार सक्सेना , महेंद्र शर्मा , दीपक शंखधार , हेमंत शर्मा , मंजेश शर्मा ,कुशल शर्मा ,

डॉक्टर श्रीपाल सिंह , डॉक्टर सतीश सिंह मेला अध्यक्ष , विवेक मिश्रा , शीलेंद्र सिंह कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close