बिल्सी में फुटवियर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बिल्सी। बदायूं ।नगर के सिरासौल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने एक फुटवियर की दुकान में बीती सोमवार की रात अचानक से आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर रखे लगभग दो लाख से अधिक रुपए के जूते-चप्पल आग में जलकर राख हो गए।
रात में ही मोहल्ले के लोगों ने ताले तोड़ कर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव सिध्दपुर चित्रसैन निवासी मुन्नालाल यादव की स्टेट बैंक शाखा के सामने फुटवियर की दुकान है।
वह सोमवार की शाम को दुकान को बंद करते घर गए थे। रात के करीब नौ बजे लोगों ने देखा दुकान के अंदर से कुछ धुंआ के निकल रहा है। उसके थोड़ी देर बाद आग की लपटें भी शटर के नीचे दिखने लगी।
तभी लोगों ने शटर के ताले तोड़े और आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान का पूरा सामान आग में जलकर राख हो चुका था। जिसकी कीमत करीब दो लाख से अधिक बताई जा रही है।
रात में ही इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी गई है। बताते है कि दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है। इसलिए लोग अंदाज लगा रहे है कि कोई पटाखा जलकर अंदर चला गया होगा। जिससे आग लग गई होगी।