व्यापारियों ने बाइक रैली निकालकर जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

व्यापारियों ने बाइक रैली निकालकर जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Thursday, November 21, 2024 | November 21, 2024 Last Updated 2024-11-21T11:54:52Z
    Share

व्यापारियों ने बाइक रैली निकालकर जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
रामपुर। आपको बताते चलें कि आज शहर के तिलक नगर कॉलोनी स्थित उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मीटिंग के बाद सैकड़ो की तादाद में व्यापारियों ने मिलकर बाइक रैली निकाली जो कि शहर के रास्ते होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची।

 रैली के कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन से अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग की। रैली में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि 70 वर्षों से रामपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू न कराने के कारण रामपुर की जनता को समय से स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है

जिस कारण जनता को इधर से उधर भटकना पड़ रहा है जिसकी वजह से समय से इलाज न मिलने के कारण अब तक लाखों की संख्या में लोगों की इलाज के अभाव में जान जा चुकी है। इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि जब तक

 मेडिकल कॉलेज नहीं बन जाता तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, अब्दुल वासिक, फहीम अहमद दीपक शर्मा प्रवीण गुर्जर एवं सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close