रामपुर कॉलेज का एसएआर टीम ने किया निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर कॉलेज का एसएआर टीम ने किया निरीक्षण

Thursday, November 21, 2024 | November 21, 2024 Last Updated 2024-11-21T10:01:13Z
    Share
रामपुर कॉलेज का एसएआर टीम ने किया निरीक्षण
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट के सत्यापन के लिए लिए रैंकिंग टीम ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। रामपुर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया और कॉलेज के प्राध्यापकों ने टीम का स्वागत किया। रैंकिंग टीम में डॉ. भूपेंद्र ठाकुर, एचएल शर्मा, डॉ. आदित्य दुल्टा, डॉ. अनूप वर्मा,


डॉ. विकास नाथन और हरीश कुमार ने 2023-2024 सत्र का निरीक्षण किया। महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न जानकारियां हासिल कीं और कॉलेज प्रशासन को अपने सुझाव भी दिए। टीम ने महाविद्यालय के आधारभूत ढांचे सहित यहां आयोजित की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया। टीम ने महाविद्यालय की शैक्षिक,

सांस्कृतिक, सोसायटी, खेलकूद और क्लब की गतिविधियों, छात्रों एवं संकाय सदस्यों की उपलब्धियों का आंकलन और उनसे जुड़े साक्ष्यों की जांच की। टीम ने महाविद्यालय से संबंधित सुझाव भी साझा किए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close