ट्रैक्टर में लगी हैरो से टकराने के कारण कक्षा दो के छात्र मौत
वजीरगंज।बदायूं। थाना वजीरगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर में लगी हैरो कक्षा दो के छात्र के पेट में लग गई। इससे वह घायल हो गया। बदायूं उपचार के लिए ले जाते वक्त छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव नदवारी निवासी रुस्तम (10) पुत्र चमन का बेटा कक्षा दो का छात्र था। शनिवार को वह होली चौक से अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते से गांव का एक किसान ट्रैक्टर पर हैरो लगाकर निकल रहा था।
अचानक छात्र हैरो से टकरा गया। पेट में हैरो लगी तोवह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए।
जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। छात्र को बदायूं लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।