बाकीदारों के खिलाफ चलाया अभियान : एक की बाइक की कुर्क

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बाकीदारों के खिलाफ चलाया अभियान : एक की बाइक की कुर्क

Saturday, November 30, 2024 | November 30, 2024 Last Updated 2024-12-01T07:22:56Z
    Share
बाकीदारों के खिलाफ चलाया अभियान : एक की बाइक की कुर्क

बिल्सी बदायूं।डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे वसूली अभियान के तहत शनिवार को तहसील के राजस्व विभाग ने क्षेत्र के गांव वधौली में दो बड़े बकाएदार खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक को बंदीग्रह में बंद किया गया।

दूसरे की बाइक को कुर्क कर किया गया। इससे क्षेत्र बड़े बकाएदारों में खल बली मच गई। नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने बताया तहसील क्षेत्र के गांव बधौली निवासी विशुन दयाल पर पीएनबी अंबियापुर शाखा की 15 लाख 86 हजार रुपए पर अदा न करने पर गिरफ्तार कर राजस्व बन्दीग्रह में बन्द किया गया।

 बाद उसके परिवार द्वारा कुछ धनराशि को जमा कर दिया गया। जिसके बाद प्रशासन ने उसे छोड़ दिया। इसके अलावा इसी गांव के राजाराम पर 26 लाख 70 हजार बकाया होने पर उसकी मोटर साइकिल को कुर्क कर किया गया।

 वसूली टीम में संग्रह अमीन विनोद कुमार शर्मा, श्रीपाल यादव, आर्येन्द्र कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close