पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार।

Sunday, December 29, 2024 | December 29, 2024 Last Updated 2024-12-29T14:13:12Z
    Share
पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना बहेड़ी जिला बरेली पुलिस के द्वारा हत्या एवं लूट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में₹25000 के इनामी अभियुक्त सतीश पुत्र अयोध्या प्रसाद को घायल अवस्था में किया गया ।गिरफ्तार अभ्युक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा ,दो जिंदा कारतूस एवं पांच खोखा कारतूस के , एक गंडासा,एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।


एसओजी सर्विलांस प्रभारी एवं थाना शेरगढ़ पुलिस टीम के सहयोग से प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी के द्वारा पुलिस टीम ने फरार अभियुक्त की तलाश व चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त सतीश जाटव पुत्र अयोध्या प्रसाद जाटव निवासी ग्राम

 सियाठेरी थाना शीशगढ़ को बहेड़ी से शेरगढ़ रोड पर ग्राम राजू नगला के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा की गई आत्म रक्षा हेतु फायरिंग में अभियुक्त सतीश जाटव के दोनों पैरों में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। जिसको जिला अस्पताल बरेली में पुलिस के द्वारा भर्ती किया गया, इलाज के दौरान अभियुक्त की स्थिति संतोषजनक है

 पुलिस के दौरान आरक्षी गौरव को दाहनी बाजू में चोट आई है जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिलाया गया ,जिनकी स्थिति अब सामान्य है। पुलिस मुठभेड़ व अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में थाना बहेड़ी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।

इनामी अभियुक्त की तलाश में प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर में फोर्स के साथ राजू नगला चौराहे पर शेरगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल चालक बहुत तेजी से आता हुआ दिखाई दिया मोटरसाइकिल चालक के ऊपर टार्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा किया तो वह मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल को तेजी के साथ 

 एकदम पीछे मोड़कर शेरगढ़ की तरफ भागने लगा। पुलिस के द्वारा उसका पीछा किया गया और थाना अध्यक्ष शेरगढ़ आशुतोष द्विवेदी को भी घेराबंदी करने हेतु सूचना दी गई। थाना बहेड़ी व थाना शेरगढ़ पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त को संयुक्त रूप से घेरा गया अपने को घिरा देखते हुए अभियुक्त ने

 अपनी मोटरसाइकिल राजू नगला चौराहे से लगभग 500 मी शेरगढ़ रोड पर दाहनी ओर सड़क पर तेजी से मोड़ दी और कच्ची सड़क पर लगभग 100 कदम दूर चलकर गिर गया। उसके बाद पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगा तो पुलिस वालों के द्वारा अभियुक्त से आत्म समर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन अभियुक्त के द्वारा नहीं मानने पर पुलिस वालों ने अपनी आत्मरक्षा में

 जवाबी फायरिंग की जवाबी फायरिंग के दौरान कांस्टेबल गौरव कुमार घायल हुआ और जवाबी फायरिंग में अभियुक्त भी घायल हो गया अभियुक्त सतीश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम सियाठेरी जनपद बरेली थाना शेरगढ़ के मुकदमा में काफी समय से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए

 अभियुक्त पर ₹25000 का इनाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा घोषित किया गया था। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान उसने थाना बहेड़ी के ग्राम सिकरी में अपने साथियों के साथ हत्या एवं मोटरसाइकिल ने थाना शेरगढ़ के ग्राम पनवाडिया बहेड़ी रोड पर मोटरसाइकिल सवार को घायल कर

 मोटरसाइकिल लूटने व ग्राम पनवाडिया से बरगवां जाने वाले रोड पर एक व्यक्ति की हत्या कर मोटरसाइकिल लूट करने का अपराध स्वीकार किया गया है। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।पुलिस के द्वारा अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close