वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 29-12-2024 को थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त संजीव
पाली पुत्र नत्थू लाल पाली नि0 ग्राम घूमरईया थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को मय एक अदद तंमचा 12 बोर मय 02 अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया।
जिसके संबंध में थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 298/2024 धारा 3/25(1) (b) A. Act पंजीकृत कर उपरोक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।