बिल्सी के गांव अगोल में कैंप में 42 ने कराया ओटीएस में पंजीकरण : पांच लाख हुए जमा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी के गांव अगोल में कैंप में 42 ने कराया ओटीएस में पंजीकरण : पांच लाख हुए जमा

Friday, December 20, 2024 | December 20, 2024 Last Updated 2024-12-21T07:39:13Z
    Share
बिल्सी के गांव अगोल में कैंप में 42 ने कराया ओटीएस में पंजीकरण : पांच लाख हुए जमा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अगोल में शुक्रवार को बिजली विभाग की ओर से चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत एक शिविर को आयोजित किया गया। जिसमें गांव के कुल 17 लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपना ओटीएस में पंजीकरण कराया।

 इस मौके पर राजेश कुमार, प्रेमपाल, सूरजपाल, अजय कुमार, विजय कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं नगर के बिजलीघर पर 25 लोगों ने ओटीएस अपना कराया। साथ ही विभाग ने करीब पांच लाख रूपए की बकाया धनराशि को भी उपभोक्ताओं से जमा कराया गया।

 जेई दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने वाली सरकार की ओर से ओटीएस योजना चालू किया गया है।

 जिसमें बड़े बकाएदार अपना पंजीकरण कराकर अपनी धनराशि को किस्तों में जमा कर सकते है। उनको सरचार्ज में भी छूट प्रदान की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close