मलगांव क्रॉसिंग पर फंसा कैंटर, 50 मिनट तक रुकी रही बांद्रा एक्सप्रेस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मलगांव क्रॉसिंग पर फंसा कैंटर, 50 मिनट तक रुकी रही बांद्रा एक्सप्रेस

Friday, December 20, 2024 | December 20, 2024 Last Updated 2024-12-21T03:43:29Z
    Share
मलगांव क्रॉसिंग पर फंसा कैंटर, 50 मिनट तक रुकी रही बांद्रा एक्सप्रेस

 बदायूं । बरेली-बदायूं रोड पर बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े तीन बजे एक दस टायरा कैंटर खराब हो गया। रेलवे ट्रैक पर कैंटर फंसने से क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान मुंबई से आ रही बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोकना पड़ा। करीब 50 मिनट बाद कैंटर को हटाया जा सका, तब ट्रेन गुजरी। इसके बाद ही यातायात शुरू हो सका। इस मामले में आरपीएफ ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बृहस्पतिवार रात को बरेली की तरफ से दो कैंटर आ रहे थे। रात करीब साढ़े तीन बजे मलगांव क्राॅसिंग पार करते समय आगे वाला कैंटर तो निकल गया, लेकिन पीछे वाला दस टायरा कैंटर क्रॉसिंग पर जाकर खराब हो गया। इसी दौरान वहां मुंबई से लालकुआं जा रही बांद्रा एक्सप्रेस भी आ रही थी। यह देख गेटमैन घबरा गया। उसने तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी दी।

इसके बाद ट्रेन को क्राॅसिंग से पहले रोक दिया गया। सूचना पर आरपीएफ व बिनावर थाने की पुलिस भी मलगांव क्रॉसिंग पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने आगे जा रहे कैंटर की मदद से किसी तरह से पीछे वाले कैंटर को खिंचवाया।
क्रॉसिंग पर ट्रक फंसे होने के कारण करीब 50 मिनट तक वहां आवागमन रुका रहा। कैंटर के निकलने के बाद करीब 4:20 बजे आवागमन शुरू हो सका। इसके बाद ट्रेन को गुजारा गया। इधर, इस मामले में आरपीएफ ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

निकालते समय असंतुलित होकर खाई में गिरा कैंटर
लोड कैंटर को निकालने में काफी दिक्कत आई। दरअसल, कैंटर में सामान भरा था। इस कारण ट्रैक्टर आदि से वह नहीं खिंचा। इस पर जो कैंटर आगे चल रहा था, उसी से इसको खिंचवाया गया। इस दौरान आगे वाले कैंटर में पीछे से साइड लग गई। इसके बाद कैंटर सड़क किनारे खाई में घुस गया। गनीमत थी कि रात का समय था, वहां कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो जाता।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close