बिल्सी के गांव बैरमई बुजुर्ग में लगा बिजली कैंप : 55 ने कराया ओटीएस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी के गांव बैरमई बुजुर्ग में लगा बिजली कैंप : 55 ने कराया ओटीएस

Wednesday, December 25, 2024 | December 25, 2024 Last Updated 2024-12-25T12:40:43Z
    Share
बिल्सी के गांव बैरमई बुजुर्ग में लगा बिजली कैंप : 55 ने कराया ओटीएस
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग बिजली विभाग द्वारा मंगलवार को एक मुश्त समाधान योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया। जिसमें गांव समेत क्षेत्र के 55 लोगों ने यहां पंहुच कर ओटीएस योजना में अपना पंजीकरण कराया।

 साथ ही विभाग ने करीब साढ़े पांच लाख रूपए की बकाया धनराशि को भी जमा कराया। अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार ओटीएस योजना के तहत देहात क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे है।

 ताकि 15 दिसंबर से बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को शुरु की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।

 इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, अजय कुमार, कुंवरपाल, प्रेमपाल, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close