उझानी 5 हजार की अवैध बसूली करने वाली चिकित्सक से चिकित्सा अधीक्षक ने मांगा सिर्फ स्पष्टीकरण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उझानी 5 हजार की अवैध बसूली करने वाली चिकित्सक से चिकित्सा अधीक्षक ने मांगा सिर्फ स्पष्टीकरण

Thursday, December 19, 2024 | December 19, 2024 Last Updated 2024-12-19T12:50:13Z
    Share
उझानी 5 हजार की अवैध बसूली करने वाली चिकित्सक से चिकित्सा अधीक्षक ने मांगा सिर्फ स्पष्टीकरण
 उझानी बदांयू 19 दिसंबर। बीते दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक ने कछला निवासी एक गर्भवती महिला के आपरेशन के नाम पर पांच हजार की अवैध बसूली को लेकर महकमा गंभीर नजर नहीं आता। आज चिकित्सा अधीक्षक ने सिर्फ स्पष्टीकरण मांग कर औपचारिकता पूरी कर दी है। वही सीएमओ साहब कहते हैं 

जानकारी कर रहे हैं। ज्ञात रहे कि कछला के वार्ड नंबर 5 निवासी सोमवीर ने अपनी पत्नी की डिलीवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एडमिट कराया। सोमवीर ने आरोप लगाया कि महिला चिकित्सक ने आपरेशन के पांच हजार रुपए लिए व एक यूनिट ब्लड लाने को कहा जो पीड़ित 6 हजार में बदांयू से खरीद कर लाया। जो ब्लड काम ही नहीं आया।

 जिसे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वापस भी नहीं किया। कल एमओआईसी डॉ राजकुमार गंगवार ने लिखित शिकायती पत्र लेने के बाद कहा था कि रुपए वापस दिलवाऐ जाएंगे। मगर ऐसा नही हुआ आज उन्होंने अवैध बसूली की आरोपी चिकित्सक जो बिसोली में तैनात हैं सिर्फ आपरेशन करने को आनकांल बुलाई जाती है।

 उनसे स्पष्टीकरण मांगा है इसमें भी काफी समय लगेगा। तब तक अस्पताल से महिला की छुट्टी हो जाएगी फिर सिर्फ चक्कर लगाना ही रह जाऐगा। लगता नहीं कोई अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फेले भ्रष्टाचार के मकड़जाल को लेकर गंभीर है।

 सीएमओ डॉ रामेश्वरम मिश्रा कहते हैं जानकारी नहीं है मालूम करके बताऐंगे। दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई करने की बात कहते हैं,मगर करना नहीं चाहते।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close