फोलिक एसिड से भरपूर आहार जरुर ले गर्भवती महिलाएं

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फोलिक एसिड से भरपूर आहार जरुर ले गर्भवती महिलाएं

Monday, December 9, 2024 | December 09, 2024 Last Updated 2024-12-10T07:24:04Z
    Share
फोलिक एसिड से भरपूर आहार जरुर ले गर्भवती महिलाएं
बिल्सी। बदायूं ।सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 45 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 साथ ही उनका फ्री अल्ट्रासाउंड के साथ दवाइयां को भी दिया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जयश्री शर्मा ने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को लोहे से भरपूर आहार लेना चाहिए, जैसे कि हरी सब्जियां, दालें, और मांस। विटामिन सी लोहे के अवशोषण में मदद करता है,

 इसलिए गर्भवती महिलाओं को विटामिन सी से भरपूर आहार भी लेना चाहिए। फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें फोलिक एसिड से भरपूर आहार की काफी अधिक जरुरत होती है। जो उन्हे हरी सब्जियां, दालें, और अनाज में आसानी से मिल सकता है।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हर माह में चार शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिसमें गर्भवती महिलाएं अपना परीक्षण करा सकती है। इस मौके पर डा.प्रगति शर्मा, शशिवाला, प्रतिक्षा आदि मौजूद रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close