अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण के समापन पर डायट प्राचार्य ने शिक्षकों को किया प्रेरित।
प्रतिभागी शिक्षकों को किया गया प्रमाण पत्र का वितरण।
बदायूं=विगत सप्ताह से संचालित अंग्रेजी भाषा शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन डायट प्राचार्य गिरजेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में संचालित अंग्रेजी भाषा शिक्षकों के तीन तीन दिवसीय प्रशिक्षण के सोमवार को हुए समापन पर डायट प्राचार्य गिरजेश कुमार चौधरी ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि बेसिक के बच्चों को अंग्रेजी भाषा से जोड़ने का उद्देश्य प्राइवेट स्कूलों की तुलना में बेहतर शिक्षा प्रदान करना है।
डायट वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार,सेवारत प्रभारी डॉ अमित शर्मा,अंग्रेजी प्रशिक्षण नोडल प्रवक्ता अजीमा खानम ने शिक्षकों को प्रशिक्षण की जानकारियों को विद्यालय स्तर पर लागू करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण संदर्भदाता राजन यादव,अंजुम खान,फरहा खान,प्रभात कुमार,मीनाक्षी देवी,अंबिका सिंह,सर्वेश कुमार, आसिम अली,भूपेंद्र कुमार ने अपने अपने सदनों में अंग्रेजी की पेचीदियों और लैंगुएज स्किल डेवलपमेंट की बारीकियों को बताया।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।