अंग्रेजी भाषा शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संचालित।
परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के अंग्रेजी शिक्षकों ने किया प्रतिभाग।
बदायूं=जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में संचालित अंग्रेजी भाषा के तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण में इंग्लिश लैंगुएज स्पीकिंग डेवलपमेंट के टिप्स बताए गए।
परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के अंग्रेजी पढ़ने वाले शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य गिरजेश कुमार चौधरी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
प्राचार्य गिरजेश कुमार चौधरी ने औरतीभागी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि भाषा शिक्षण में अंग्रेजी द्वितीय भाषा के रूप में अनिवार्य और महत्वपूर्ण है।
डायट प्रवक्ता डॉ अमित शर्मा,नोडल प्रवक्ता अजीमा खानम ने भी सदन को संबोधित किया।
अंग्रेजी प्रशिक्षण संदर्भदाता राजन यादव,अंजुम खान,फरहा खान,प्रभात कुमार,मीनाक्षी,अंबिका सिंह,सर्वेश कुमार, सरिता मल्होत्रा ने अपने अपने सदन में प्रतिभागी शिक्षकों को इंग्लिश लैंगुएज स्पीकिंग डेवलपमेंट की बारीकियां बताते हुए अंग्रेजी भाषा की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डायट में चार सदनों में सहसवान,इस्लामनगर,आसफपुर,उसावां,म्याऊं,समरेर,बिसौली,देहगांव सहित आठ ब्लॉक के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।