थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा गौकशी के संबंधित अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा गौकशी के संबंधित अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Friday, December 27, 2024 | December 27, 2024 Last Updated 2024-12-27T13:46:19Z
    Share

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा गौकशी के संबंधित अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
 
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियानों के अन्तर्गत आज दिनाँक 27.12.2024 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *थाना जरीफनगर पर पंजीकृत

 मु0अ0स0 331/2024 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट मे प्रकाश में आये वाँछित अभियुक्त कर्रू उर्फ कल्यान पुत्र यादराम सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर कलां थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ* को ग्राम रसूलपुर कलां के जंगल में महावा नदी पर अभियुक्त के खेत के निकट से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश कर जिला कारागार भेजा गया।

   दिनांक 24.12.2024 को वादी उ0नि0 सुरेशपाल सिंह मय हमराही पुलिसबल के चौकी क्षेत्रान्तर्गत गश्त के दौरान महावा नदी के पुल के पास आये तो मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि असलौर के रास्ते के पास नदी के गढ्ढो में कुछ लोग एक गाय के बछडे को काट रहे है,

 मुखबिर की सूचना के आधार पर उ0नि0 सुरेशपाल सिंह मय हमराही के मय मुखबिर के मौके पर गये, वहीं कुछ लोग एक गौवंश काट रहे थे, मौके पर उ0नि0 सुरेशपाल सिंह द्वारा मय हमराही कर्म0गण के घेर घोट कर दबिश दी गयी

 तो आस-पास में झाडियो की झुण्ड का फायदा उठाकर अभियुक्तगण भाग गये। जिसके सम्बन्ध में उ0नि0 सुरेशपाल सिंह द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जरीफनगर पर गौकशी से सम्बन्धित मु0अ0सं0 331/24, धारा 3/5/8 सीएस एक्ट पंजीकृत कराया था । 

आज दिनांक 27.12.2024 को कर्रू उर्फ कल्यान पुत्र यादराम सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर कलां थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ का नाम प्रकाश मे आया को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रसूलपुर कलां के जंगल में महावा नदी पर अभियुक्त के खेत

 के पास से मौके से कर्रू उर्फ कल्यान पुत्र यादराम सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर कलां थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया है। 
 
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. कर्रू उर्फ कल्यान पुत्र यादराम सिंह उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम रसूलपुर कलां थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 दिनेश तिवारी थाना जरीफनगर बदायूँ
2.का0 2205 राहुल कुमार थाना जरीफनगर बदायूँ 
3.का0 1714 आशीष तोमर थाना जरीफनगर बदायूँ
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close