उझानी नरऊ गांव के खेतों में किसानों की फसल उजाड़ रहे बंदर, किसान परेशान।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उझानी नरऊ गांव के खेतों में किसानों की फसल उजाड़ रहे बंदर, किसान परेशान।

Monday, December 23, 2024 | December 23, 2024 Last Updated 2024-12-23T11:33:13Z
    Share
उझानी नरऊ गांव के खेतों में किसानों की फसल उजाड़ रहे बंदर, किसान परेशान।
 उझानी बदांयू 22 दिसंबर।
कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों की संख्या अधिक है। बंदरों के उत्पात से लोग परेशान है। बंदर किसानों की खेतों में खड़ी फसल उजाड़ रहे हैं। वहीं बाग में भी फलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदर पकड़वाए जाने की मांग की है।


उझानी क्षेत्र के गांव नरऊ ,मिही लाल नगला, अढौली,बसोमा क्षेत्र में बंदरों का आतंक दिनप्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बंदरों के भय से लोगों का राह चलना तक दूभर हो गया हैं। बंदर सड़कों और घरों की छतों पर डेरा जमाकर बैठ जाते हैं। आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। 

छोटे बच्चे और महिलाएं घरों की छतों पर जाने से डरती हैं। इतना ही नहीं बंदर खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बंदर पकड़वाए जाने के लिए

 जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित रुप से शिकायत की है। फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से बंदर को पकड़वाए जाने की मांग की हे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close