सावधान रहकर शुभ कर्म करें : आचार्य संजीव रूप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सावधान रहकर शुभ कर्म करें : आचार्य संजीव रूप

Sunday, December 8, 2024 | December 08, 2024 Last Updated 2024-12-09T07:29:53Z
    Share
सावधान रहकर शुभ कर्म करें : आचार्य संजीव रूप
बिल्सी तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यक्ष मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया । इस अवसर पर विश्व शांति की भावना के साथ यज्ञ किया गया । सामवेद के मंत्रों द्वारा राष्ट्र की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की गई ।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप ने कहा ‘मनुष्य वही है जो विचार पूर्वक सावधान होकर कर्म करें ! दुर्घटना तभी घटती है जब सावधानी हटती है ! हमें सावधान रखता है संविधान फिर संविधान चाहे धर्म का हो या देश का संविधान हमें एक चरित्रवान महान मनुष्य बनाता है।

 जो कार्य गलत है संविधान उन्हें करने से हमें रोकता है यदि हम फिर भी करते हैं तो दंड देकर के हमें सुधारता हैऔर शुभ कामों को करने पर हमें पारितोषिक देता है ! आर्य समाज के मंत्री अगर पाल सिंह ने कहा ‘संसार अनेक रोग शोक से भरा हुआ है,

शुभ विचार ही इनसे बचने का उपाय है ! आर्य समाज हमेशा समाज को शुभ विचार देता है इसलिए सभी को आर्य समाज से जुड़ना चाहिए । इस मौके पर कुमारी तृप्ति शास्त्री, डॉक्टर सत्यम आर्य ,जयआर्य , पंजाब सिंह श्रीमती सूरजवती देवी,संतोष कुमारी आदि मौजूद रहे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close