सीएम योगी की अफसरों को हिदायत… गरीबों की जमीन कब्जा मुक्त कराएं, दबंगों को सिखाएं सबक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सीएम योगी की अफसरों को हिदायत… गरीबों की जमीन कब्जा मुक्त कराएं, दबंगों को सिखाएं सबक

Wednesday, December 11, 2024 | December 11, 2024 Last Updated 2024-12-11T13:51:50Z
    Share
सीएम योगी की अफसरों को हिदायत… गरीबों की जमीन कब्जा मुक्त कराएं, दबंगों को सिखाएं सबक
गोरखपुर, 11 दिसंबर 2024:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुछ महिलाओं ने भूमाफिया और दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत की।


इस पर सीएम ने कहा कि भूमाफिया को करारा सबक सिखाया जाएगा। उनके रहते कोई भी किसी कमजोर या गरीब को उजाड़ नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रशासन व पुलिस के अफसरों को निर्देश दिया कि गरीबों की जमीन कब्जा मुक्त कराएं और अवैध कब्जा करने वाले दबंगों को करारा कानूनी सबक सिखाएं। कोई भी दबंग, माफिया व अपराधी किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाए।

200 लोगों की समस्या सुनी, बोले..नाइंसाफी नहीं होगी
जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। 

कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम ने उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close