दोनो फोटो लगा देना
ग्राम रतनपुर खुर्द में बीजेपी मंडल अध्यक्ष के चुनाव को आये चार आवेदन
संभल/चंदौसी। बीजेपी संगठन द्वारा सोमवार को ग्राम रतनपुर खुर्द स्थित ग्राम पंचायत सभागार में छाबड़ा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित हुई। छाबड़ा मंडल के चुनाव अधिकारी भुवनेश राघव ने बताया
कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2027 का चुनाव जीतने के लिए तथा पिछले चुनाव से और अधिक ज्यादा सीट लाने के लिए चुनाव हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि जब हमारा बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी | संगठन के इस महापर्व के अवसर पर चार कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी दावेदारी कर आवेदन सौंपा।जिसमे रामनरेश यादव,प्रदीप चौहान,सुमित कुमार, प्रवीण कुमार सिंह ने आवेदन दिए है
इसी दौरान छाबड़ा मंडल के जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ नेता सोमपाल सिंह यादव को निर्विरोध चुना गया। इसकी सूचना नेतृत्व को दी जाएगी
सभी आवेदको ने अपने-अपने सक्रिय कार्यकर्ता तथा बूथ अध्यक्षों के साथ प्रक्रिया को पूर्ण किया |इस मौके पर भाजपा कार्यकता एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।