बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी बेहतर शिक्षा दिलाए : अभिभावक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी बेहतर शिक्षा दिलाए : अभिभावक

Thursday, December 26, 2024 | December 26, 2024 Last Updated 2024-12-26T12:03:24Z
    Share
बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी बेहतर शिक्षा दिलाए : अभिभावक

गीतों पर जमकर झूमे बच्चे,सम्मानित भी हुए


बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सुंदरनगर स्थित एसकेएलएम का वार्षिकोत्सव यहां आज बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि रहे डीएसओ एसपी शाक्य ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित-माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। साथ ही स्कूल में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

उन्होंने कहा कि जब तक बेटियों को शिक्षित नहीं किया जाएगा, तब तक इस समाज और देश का विकास संभव नहीं है। उन्होने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वह बेटों की तरह की बेटियों को भी बेहतर शिक्षा दिलाए। जिससे समाज की तमाम बुराईयां दूर हो सकेगी और समाज में आसानी से सुधार भी हो सकेगा। 

इससे पहले यहां बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। उसके बाद सरस्वती वंदना पेश की। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मनमोह लिया। नगर के कवि नरेंद्र गरल ने अपना काव्य पाठ प्रस्तुत किया। इसी क्रम में अतिथियों द्वारा परीक्षाओं में मेधावी रहे एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता रहे 

बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल के एमडी पीडी सिंह और प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार बदन सिंह, ग्राम प्रधान मायादेवी, डायरेक्टर रुमसिंह शाक्य, सभासद प्रखर माहेश्वरी, नीरज शाक्य,

 रंजीत सिंह, उपदेश कुमार, अंजली, कंचन सिंह, ज्योति ठाकुर सिंह, अजय प्रताप, तनु शंखधार, बीना सिंह, शिवानी सिंह, शिवि चौहान, शिवांगी राठौर, कामेंद्र सिंह, प्रिया सिंह, मुस्कान, प्रिया राठौर, रजना राठौर आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close