भाँग की गोलिया खाकर पहुंच गया महिला के घर और करने लगा जावरदस्ती।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाँग की गोलिया खाकर पहुंच गया महिला के घर और करने लगा जावरदस्ती।

Monday, December 2, 2024 | December 02, 2024 Last Updated 2024-12-03T05:15:36Z
    Share
भाँग की गोलिया खाकर पहुंच गया महिला के घर और करने लगा जावरदस्ती।
हरदोई। यूपी के हरदोई ज‍िले में युवक की हत्‍या का पुल‍िस ने सनसनीखेज खुलासा क‍िया है। युवक की हत्‍या अवैध संबंधों के चक्‍कर में की गई थी। पुल‍िस ने इस मामले का राजफाश करते हुए मह‍िला को ह‍िरासत में ले ल‍िया और पूछताछ कर रही है।

पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर में 27 नवंबर की रात अजय स‍िंह की हत्या की गई थी। अजय स‍िंह का पर‍िवार की ही एक मह‍िला से अवैध संबंध था। महिला ने कुछ दिन पहले ही बच्चे को जन्‍म द‍िया था। इसके बाद भी अजय नशे में उससे संबंधों के लिए दबाव डालता था।

पुलिस ने बताया कि 27 नवंबर को अजय सिंह, कमलेश के घर पर गया और कुछ समय रुकने के बाद अपने घर आ गया। फिर उसने भांग की गोली खाईं और फिर कमलेश के घर पर पहुंच गया। कमलेश की पत्नी के कुछ दिन पहले ही बच्चा हुआ था, लेकिन अजय उसके ऊपर संबंधों के लिए जोर डालता था। 27 नवंबर की रात भी यही हुआ।

दूसरी तरफ कमलेश की पत्नी के पास सोने की मुहर थी। उसे भी अजय मांगता था। दोनों बातों को लेकर अजय और महिला के बीच विवाद हुआ। मारपीट होने लगी। अजय नशे में था तो गिर गया। उसी समय महिला ने अजय का गला घोंट दिया फिर अपनी ही साड़ी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।

हरपालपुर में झाेपड़ी में सोते समय किसान की हत्या करने वाले आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस का दावा है कि शराब के नशे में विवाद होने पर आरोपित ने डंडे से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया कि हरपालपुर के ग्राम बरनई के कल्लू शुक्रवार की रात फसल की रखवाली करने के लिए खेत झोपड़ी में सो रहे थे। सोते समय कल्लू की हत्या कर दी गई थी। बेटे की श्यामा कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अंकित के विरुद्ध हत्या की एफआइआर दर्ज की थी।

घटना के बाद से आरोपित फरार हो गया था। पुलिस टीमें आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहीं थीं। रविवार को पुलिस टीम ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close