जिलाधिकारी ने शीत लहर के दृष्टिगत किया रैन बसेरे व अलाव का स्थलीय निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलाधिकारी ने शीत लहर के दृष्टिगत किया रैन बसेरे व अलाव का स्थलीय निरीक्षण

Tuesday, December 31, 2024 | December 31, 2024 Last Updated 2025-01-01T04:34:28Z
    Share
शासन के निर्देशों के तहत ठंड से बचाव के लिए सक्रिय प्रशासन: जिलाधिकारी ने किया रात्रि में निरीक्षण
जिलाधिकारी ने शीत लहर के दृष्टिगत किया रैन बसेरे व अलाव का स्थलीय निरीक्षण

जरूरतमंद व असहाय वर्ग के लोगों को वितरित किया कंबल


बदायूं 31 दिसंबर 2024:--ठंड के मौसम में रात्रि के दौरान विशेषकर बेघर, मजदूर और दूर-दराज के इलाकों से आए यात्रियों के लिए अलाव और रैन बसेरे जीवनरक्षक साबित होते हैं। शासन का यह प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण प्रभावित न हो और जरूरतमंदों को तुरंत राहत मिले। शासन के निर्देशों के क्रम में यह सुनिश्चित करने के लिए कि सर्दी के मौसम में कोई भी व्यक्ति ठंड में रात्रि में न रहे, जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार की रात्रि में अलाव और रैन बसेरे का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।   

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलाव की स्थिति, रैन बसेरे की साफ-सफाई और वहां उपलब्ध सुविधाओं को परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और यह ध्यान रखा जाए कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड में बाहर न रहे। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति ठंड में परेशान हो, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आगंतुक रजिस्टर, साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालय, बिस्तर इत्यादि सुविधाओं को देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र अलाव का भी निरीक्षण किया, क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर अलाव जलते हुए

 पाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जरूरतमंद व असहाय वर्ग के लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के दृष्टिगत कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे या खुले आसमान के नीचे ना सोए, रैन बसेरे का आश्रय ले, वहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन चौराहा,इंदिरा चौक,शहबाजपुर,नवादा चौराहा,काली सड़क,चौधरी सराय, लालपुल,कचहरी आदि जगहों पर लाव का निरीक्षण किया।
 
इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close