जीएसटी बार एसोसिएशन के द्वारा आयुक्त ग्रेड वन राज्य कर अधिकारी से की गई है एक शिष्टाचार भेंट
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
जीएसटी बार एसोसिएशन बरेली के द्वारा आज अपर आयुक्त ग्रेड -1 राज्य कर अधिकारी बरेली जोन बरेली श्री दिनेश कुमार मिश्रा जी के बरेली आगमन पर एक शिष्टाचार भेंट की
, और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। अपर आयुक्त ग्रेड -1 ने भी जीएसटी बार एसोसिएशन केअधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने का वह प्रयास करेंगे।
इस दौरान जीएसटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट विवेक तायल, सचिव एडवोकेट अमित अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट अनूप कुमार शर्मा सहित बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।