जनवरी में शुरू हो जाएगी सोत नदी की खुदाई- उपजिलाधिकारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनवरी में शुरू हो जाएगी सोत नदी की खुदाई- उपजिलाधिकारी

Monday, December 23, 2024 | December 23, 2024 Last Updated 2024-12-23T14:30:13Z
    Share
जनवरी में शुरू हो जाएगी सोत नदी की खुदाई- उपजिलाधिकारी

उसहैत दातागंज के उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सोत नदी का निरीक्षण किया और कानून गो भगवान दास तथा लेखपाल टीम को शीघ्र ही चिन्हांकन कर सोत नदी की खुदाई कराने के निर्देश दिये

उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह शाम 3:00 बजे टीम के साथ उसहैत पहुंचे और सोत नदी का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि सोत नदी को खुदाई कराकर पुनर्जीवित करने की शासन की योजना को मूर्त रूप दिया जाना है। उन्होंने कानून गो भगवान दास जी को सोत नदी का चिन्हांकन अतिशीघ्र कराने के निर्देश दिए

और कहा कि जनवरी 2025 में नदी की खुदाई का कार्य शुरु हो जाएगा। उन्होंने नदी को भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया।

टीम में कानून गो भगवान दास, लेखपाल सौरभ सक्सेना, रामप्रताप सिंह आदि के अलावा पुलिस टीम मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close