जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहुति की गई
रामपुर। आज दिनांक 24 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को मत्स्य विभाग में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में मत्स्य अधिकारी द्वारा विभाग में संचालित निम्नलिखित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। विभाग में प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना संचालित है,
इस योजना का मुख्य उद्देश्य एरिया बेस्ट एप्रोच मत्स्य विकास करना, मत्स्य उत्पादन में वृद्वि, नवीन तकनीक प्रयोग करना, मत्स्य पालकों की आय को दोगुना करना एवं नवीन योजनायें लागू करना।
इसी प्रकार अन्य योजना मुख्यमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना जिसमें मनरेगा कन्वर्जेन्स अथवा पट्टा धारक द्वारा स्वंय अथवा अन्य विभाग, मनरेगा के माध्यम से सुधारे गये ग्राम सभा व अन्य पट्टे के तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश पर अनुदान तथा मत्स्य बीज बैंक की स्थापना पर अनुदान परियोजनायें संचालित हैं। दोनों परियोजनाओं पर ईकाई लागत 4.00 लाख प्रति हे0 पर 40 प्रतिशत अनुदान सभी वर्गो एवं श्रेणी के लाभार्थियेां को देय है।
विभाग में अन्य योजनायें निषादराज बोट सब्सिडी योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना संचालि है। जिसमें मत्स्य पालकों के कल्याणार्थ सुविधाओं के लाभ का प्राविधान किया गया है।
बैठक में सहायक मत्स्य अधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि जनपद रामपुर की तहसील मिलक के धनौरा गांव में लगभग
250-300 किसानों द्वारा अपने निजी खेतों मत्स्य पालक का कार्य किया जा रहा है। मत्स्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी मत्स्य पालकों को समय से योजनाओं का लाभ प्रदान कराया जाये।