उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(एकजुट)का चुनाव सम्पन्न

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(एकजुट)का चुनाव सम्पन्न

Sunday, December 8, 2024 | December 08, 2024 Last Updated 2024-12-08T13:01:03Z
    Share
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(एकजुट)का चुनाव सम्पन्न
 बदायूँ-आज दिनांक 8 दिसंबर 2024 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट जनपद बदायूं की जिला इकाई की एक विशेष बैठक वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ बदायूं में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रमोद कुमार पाठक प्रदेश मंत्री ने की व संचालन अनिल कुमार यादव, जिला प्रभारी अटेवा बदायूं ने कीl
 श्रवण कुमार कुशवाहा प्रदेश प्रवक्ता मुख्य अतिथि व चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेl आज संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गयाल

         आज की बैठक में श्री मुन्नालाल शाक्य, प्रवक्ता एन ए इंटर कॉलेज बिल्सी को सर्वसम्मति से संघ का जिला अध्यक्ष, अनिल पवार सहायक अध्यापक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलड़िया बदायूं को जिला मंत्री,  मुन्नालाल झा गंगा दीन इंटर कॉलेज नवीगंज बदायूं, को जिला कोषाध्यक्ष ,सुबोध कुमार वर्मा संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गंगोला दातागंज बदायूं, जिला उपाध्यक्ष,

राजेश कुमार मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज बदायूं ,जिला प्रवक्ता,  गुड्डू यादव राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलड़िया बदायूं, जिला संयुक्त मंत्री,  हेमेंद्र पाल सिंह एन ए इंटर कॉलेज बिल्सी बदायूं, जिला उपाध्यक्ष, कुमारी शहनाज प्रवक्ता नगर पालिका महिला इंटर कॉलेज बदायूं को जिला उपाध्यक्ष, विपिन कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष,

  दिनेश मौर्य पन्नालाल इंटर कॉलेज सहसवान बदायूं ,जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती रीता यादव केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं ,को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे चुना गयाl
          इस अवसर पर श्री प्रमोद कुमार पाठक को संघ का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर अपने गृह नगर बदायूं में स्वागत किया गयाl संघ के प्रदेश प्रवक्ता,


  श्रवण कुमार कुशवाहा जी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहे हैंl उनकी सेवा सुरक्षा को हटा दिया गया है, जिसकी वजह से आए दिन शिक्षकों को निलंबित किया जा रहा हैl इसलिए सरकार से यह अनुरोध है कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा बहाल करेंl साथ ही शिक्षकों के वेतन से नई पेंशन हेतु धन की कटौती की जा रही है, वह उनके प्राण खातों में समय पर अपडेट नहीं हो पा रही है इसका नुकसान भविष्य में शिक्षकों को होगाल

            इस अवसर पर शिक्षक संघ के जनपद कासगंज के जिला मंत्री श्री मनोज कुमार यादव जी, धनेंद्र पाल जी, रामा शंकर जी, मनोज कुमार हरिओम अग्निहोत्री दीपक शर्मा सुबोध कुमार वर्मा चंद्र प्रकाश आदि शिक्षक उपस्थित रहेl
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close