अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा घायल, भतीजे की मौत।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा घायल, भतीजे की मौत।

Wednesday, December 11, 2024 | December 11, 2024 Last Updated 2024-12-12T04:15:09Z
    Share
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा घायल, भतीजे की मौत।

सहसवान:- बदायूं मेरठ हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें 25 वर्षीय पवन यादव की मौके पर मौत हो गई।

पवन यादव के चाचा मामूली रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद चालक भाग गया। हादसे में बाइक सवार पवन यादव की मौत हो गई।   

उसके चाचा अवनेश यादव मामूली रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। बदायूं मेरठ हाईवे पर चोई की पुलिया के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव डकारा पुख्ता निवासी 25 वर्षीय पवन पुत्र सत्यपाल अपने चाचा अवनेश के साथ बाइक से सहसवान की ओर आ रहा था। 

बाइक सवार पवन और उसके चाचा अवनेश जैसे ही चोई की पुलिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

जिसमें अज्ञात वाहन से कुचलकर पवन की मौके पर ही मौत हो गई। उसके चाचा अवनेश उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सहसवान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close