गया: गौरवशाली अतीत सहेजने वाला बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज खनेटा के अमर बिगहा में सामुदायिक विकास भवन विकास कार्यों को शानदार उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर नई पीढ़ी के युवा नेत्री एवं लोकप्रिय प्रखंड प्रमुख महोदया, श्रीमती कांति देवी ने कहा कि बेलागंज के अंतर्गत विकासशील योजना क्रियान्वयन के दूरगामी परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहीं की जनता से मेरा निरंतर संवाद विकास कार्यों के लिए सर्वोपरि रहेगी।
मैं यहां जनता को विपश्यना, साधना को रुप में देखा है। मैं यहां विकास की लंबी लकीर खींचने का प्रयासरत हूं। इस क्षेत्र के वासी मुझे परिवर्तकामी राजनीति व उल्लेखनीय योगदान के बारे में जानने का प्रयास करेंगें।
इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता नई पीढ़ी के नेताओं में जितने प्रखर, मुखर शालीन उतने ही गांभीर्य के साथ मर्यादा के पालन करते हुए राजनीति करने वाले डॉक्टर विश्वनाथ जी ने कहां की बेलागंज में विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
मोहतरम डॉ विश्वनाथ जी ने कहा कि तेजस्वी के नेतृत्व में लाखों युवाओं को रोजगार मॉडल का नजीर पेश किया।बिहार की युवा अब तेजस्वी यादव की तरफ देख रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी जी नौकरी ,सामाजिक न्याय के साथ समावेशी विकास ,आर्थिक न्याय समता और सौहार्द के सभी मॉडल पेश करेंगे। उद्घाटन के मौके पर डॉक्टर विश्वनाथ जी ने महनीय जनता का आकाश भर आभार प्रकट किये।