बहजोई महाविद्यालय में डिजिशक्ति योजना के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम काआयोजन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई महाविद्यालय में डिजिशक्ति योजना के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम काआयोजन।

Tuesday, December 24, 2024 | December 24, 2024 Last Updated 2024-12-24T10:29:11Z
    Share
बहजोई महाविद्यालय में डिजिशक्ति योजना के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम काआयोजन।
बहजोई महाविद्यालय में डिजिशक्ति योजना के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम तथा इसके साथ ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न माननीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बहजोई शहर के वर्तमान चेयरमैन राजेश शंकर राजू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अजय कुमार आयरन, उपाध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता आदि ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम में बताया गया कि इन उपकरणों का उपयोग किस प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है। 

यह आयोजन महाविद्यालय में शिक्षा के डिजिटल युग में प्रवेश और छात्रों को प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन राजेश शंकर राजू ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में व उनको डिजिटल मजबूती प्रदान करने के लिए 

ही डिजिशक्ति योजना जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे है, अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के मौके पर राजू जी ने कहा अटल जी ऐसे नेता थे जिनकी कमी कोई दूसरा पूरी नहीं कर सकता वह भारत के मूल्य रत्नों में से एक थे। इसी के साथ समाजशास्त्र के प्रवक्ता संजय कुमार ने अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष्य में उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के स्टाफ संजय कुमार, डॉ. गीता, गौरव वार्ष्णेय, दीप्ति रानी, तृप्ति आर्य, पूजा शर्मा, प्रीती शर्मा, श्रीनिवास सिंह यादव, मनोज कुमार यादव, डॉ. बलवीर, गीता रानी, नेमपाल सिंह यादव, रामतीरथ, और राजीव कुमार का विशेष सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close