ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
हेल्पलाइन नंबर जारी करने वाला प्रथम जिला बना बरेली।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
यातायात की सुविधाओं को बेहतरीन बनाने के लिए बरेली पुलिस ने अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर जारी करने वाला जिला बरेली उत्तर प्रदेश का पहला जिला बना है। इसका कंट्रोल रूम आईसीसी में स्थापित नगर निगम में बनाया गया है।
बृहस्पतिवार को हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत एवं पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान के द्वारा की गई।
पुलिस अधीक्षक यातायात में बताया कि ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर लोग अपनी एग्जाम की समस्या की शिकायत किसी समय भी कर सकते हैं। इसके अलावा यातायात संबंधी फीडबैक, किसी हादसे की सूचना एक्सीडेंट, यातायात पुलिस के परेशान करने पर अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग,
नो एंट्री में वहां खड़े होने, व यातायात सिग्नल ना चलने पर आदि की सूचनाओं दे सकते हैं। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया की सभी लोग हेल्पलाइन नंबर 0581 2565750 पर कॉल करके एवं हमारे
व्हाट्सएप नंबर 9760160 112 पर मैसेज या कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
हमारी फेसबुक traficc-helplineBareilly पर भी अपनी कंप्लेंट दर्ज करवा सकते हैं।
हेल्पलाइन पर 24 घंटे तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी।।
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे पुलिस कर्मियों की तैनाती तीन फलियां में रहेगी। प्रत्येक पाली में एक महिला और एक पुलिस कर्मी तैनात रहेगा। महिला पुलिसकर्मी के द्वारा कॉल रिसीव की जाएगी और पुरुष पुलिसकर्मी के द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत को आगे फॉरवर्ड किया जाएगा और उसकी शिकायत का समाधान कराएगा।।